Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर:नहर किनारे प्लास्टिक बोरे में बंद मिला अज्ञात महिला का शव...

India-1stNews




बीकानेर के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक महिला का शव प्लास्टिक बैग में मिला है। महिला की पहचान नहीं हो पाई है। संभावना है कि हत्या के बाद शव को नहर में फेंका गया था लेकिन पेड़ की झाड़ियों में ही अटक गया।

घटना की जानकारी पर खाजूवाला सीओ अधिकारी अमरजीत चावला, छतरगढ़ एसएचओ संदीप कुमार मौके पर पहुंचे। आस-पास के क्षेत्रों की तलाशी ली जा रही है। सीसीटीवी फुटेज भी ढ़ढें जा रहे हैं ताकि उसके आधार पर पता लगाया जा सकें कि शव किसने फेंका है। एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया है। एसपी कावेंद्र सिंह सागर ने घटना की रिपोर्ट ली है।

महिला के कपड़ों और हुलिए के आधार पर उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है। महिला के शव के फोटो सभी थानों में भेजे जा रहे हैं ताकि गुमशुदगी के आधार पर उसका पता लगाया जा सकें। उम्र करीब 40 साल के आस-पास लग रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562