Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: तस्कर शकील चढ़ा पुलिस के हत्थे, अवैध स्मैक नगदी जब्त

India-1stNews




बीकानेर में इन दिनों शहर के युवा नशे की बुरी लत में फंसते जा रहे है जिसके चलते ये युवा अपराध की ओर भी अग्रसर हों रहे है। बीकानेर जिले में इन दिनों अवैध नशा एमडी और स्मैक का नशा करते युवा नजर आ रहे है। इसी नशे के खिलाफ बीकानेर की सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई कर के एक युवक को स्मैक सहित दबोचा है।



अब तक मिली जानकारी के अनुसार भुट्टा बास क्षेत्र निवासी शकूर अली (22) उर्फ शकील पुत्र शमसुद्दीन को थानाधिकारी कुलदीप चारण के नेतृत्व में पुलिस की टीम मुखबिर की सूचना से  23.12 ग्राम स्मैक बरामद की गई हैं साथ ही बेची हुई स्मैक से 58000 की नगदी जब्त की गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।मामले की जांच देवेंद्र सोनी कर रहे है। बता दे कि कल ही नयाशहर थाना क्षेत्र में एमडी, स्मैक पर कार्यवाई कर दो जनों को गिरफ्तार किया गया था।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement