Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चलती गाड़ी का गेट खुला, युवक की गिरने से मौत

India-1stNews




बीकानेर@ नेशनल हाइवे पर दौड़ रही पिकअप गाड़ी का गेट खुला रह गया और युवक सड़क पर गिर गया, जिससे उसके सिर में चोट लगी है। हादसा बीकानेर से करीब 10 किलोमीटर दूर नाल थाना क्षेत्र में रविवार शाम की है।

हरियाणा के कैथल में रहने वाले सुभाष चंद्र ओड अपने बेटे विकास ओड (18) के साथ पिकअप गाड़ी में फलौदी जा रहे थे। गाड़ी कमल नामक ड्राइवर चला रहा था। पिकअप स्पीड में नेशनल हाइवे पर चल रही थी। इस दौरान कमल ड्राइवर के पास सुभाष बैठे थे। वहीं बेटा विकास गेट के पास बैठा था। चलती गाड़ी में उसे नींद आ गई।

इस दौरान पिकअप गाड़ी का गेट खराब होने की वजह से खुल गया और दीपक बाहर सड़क पर जा गिरा। उसके सिर में गंभीर चोट आई। उसे तुरंत हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन तब तक मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने पर नाल पुलिस मौके पर पहुंची। विकास का शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। मामले की छानबीन नाल थाने के एएसआई सुभाष चंद्र कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562