Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: चोरों ने महिला पर किया तलवार से हमला, महिला घायल

India-1stNews




खाजूवाला में चोरो के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब तो घर में घुसकर हमला करने जैसे मामले भी सामने आने लगे है। खाजूवाला में बीती रात घर में घुसकर चोरी करने और तलवार से हमला करने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार वार्ड नंबर 1 में बीती रात चोरी करने दो युवक घर में घुस गए। इस दौरान घर के सदस्यों की आँख खुल गई। इसके बाद युवक ने बुजुर्ग महिला के गले से जेवर निकालने का भी प्रयास किया।

इसके बाद महिला पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और गले में गंभीर चोट आई है। इसके बाद बुजुर्ग महिला को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना की सूचना मिलने के बाद खाजूवाला पुलिस भी मौके पर पहुंची है। फिलहाल युवक कौन थे पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस भी मामले की जांच में जुट गई है। युवको की तलाश की जा रही है। पुलिस की ओर से कई जगहों पर नाकाबंदी की भी सूचना है।



Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562