Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: बस और बाइक में टक्कर, बाइक सवार की मौके पर हुई मौत

India-1stNews





बीकानेर@ बीकानेर में दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका पीबीएम अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसमें एक हादसा रायसर के पास हुआ और दूसरा उदयरामसर रोड से आगे हुआ।

गुरुवार देर रात रायसर से आगे बीकानेर की तरफ स्लीपर बस और बाईक की टक्कर हो गई। जिसमें बाईक सवार रायसर निवासी भादर सिंह की मौत हो गई। सूचना मिलने पर नापासर एसएचओ जसवीर कुमार टीम सहित मोके पर पहुंचे। गाड़ियों को सड़क से दूर करवाकर जाम खुलवाया। स्लीपर बस को क्रेन की मदद से थाने लाया गया। वहीं मृतक के शव को नापासर अस्पताल मे रखवाया गया।

वही गंगाशहर थाना क्षेत्र में सुबह करीब छह बजे देशनोक के दो युवक स्कूटी पर बीकानेर आ रहे थे। रास्ते में एक ट्रक ने टक्कर मारी, जिससे एक युवक को कुचल दिया। दूसरा युवक भी घायल हो गया। जिसे कुचला गया, उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बहुत ही दर्दनाक तरीके से कुचले गए इस युवक के शव को मुश्किल से परिजनों के सुपुर्द किया जा रहा है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562