Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: लग्जरी कार से अवैध शराब की कर रहा था तस्करी, गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस की सख्ती एक बार फिर सामने आई है। लूणकरनसर पुलिस ने अवैध रूप से शराब ले जा रहे एक वाहन को जब्त करने के साथ ही तीस साल के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने करीब 1200 पव्वे शराब बरामद की है।


लूणकरनसर पुलिस के अनुसार देर रात गश्त के दौरान हरियासर टोल नाके के पास एक स्विफ्ट कार को रोककर उसमें तलाशी ली गई। इस बार में आगे की सीट और पीछे की साइड में बड़ी संख्या में कार्टून भरे हुए थे। जिस चैक करने पर 25 कार्टून मिले। इन सभी में भारी मात्रा में शराब थी, जिसे जब्त कर लिया गया। करीब बारह सौ पव्वों में भरी लाखों रुपए की शराब कहां से लाने ओर किसके लिए लाने का पूछने पर युवक भैरुसिंह कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे सका। लूणकरनसर के ही रहने वाले भैरुसिंह को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मुखबीर ने पुलिस को सूचना दी थी कि एक कार में अवैध शराब का परिवहन हो रहा है। इस कार के आगे "टाइगर फोर्स" लिखा हुआ था। इसी आधार पर पुलिस ने उसे रोक लिया।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562