Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिस के हत्थे चढ़ा झपटमार

India-1stNews



बीकानेर@ लालगढ़ रेलवे होस्पीटल रोड़ पर दो सप्ताह पहले ऑटो में सवार एक महिला का पर्स छीन कर फरार हुए झपटमार को एमपी कॉलोनी थाना पुलिस ने धर दबोचा है।

सीआई धीरेन्द्र सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि 7 अक्टूबर को मुक्ता प्रसाद कॉलोनी निवासी अध्यापिका श्रीमती मृदुला मिश्रा ने उपस्थित थाना होकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मैं स्कूल में ड्युटी करके टैक्सी से अपने घर रामपुरा बस्तीजा रही थी, रास्ते में रेलवे अस्पताल के पास लालगढ़ रोड़ पर अज्ञात दो लड़के मुंह पर कपड़ा बांधे हुए चलती टैक्सी के पास से निकलते मेरे हाथ से पर्श छिनकर ले गये जिसमे मोबाईल और नगदी थी। वारदात की जांच में जुटी पुलिस मुखबीर की विश्वनीय सूचना के आधार पर आरोपी सोहिल उर्फ भोमा पुत्र मोहम्मद सफीक निवासी रेलवे वर्कशॉप कॉलोनी को हिरासत में लेकर उसे कड़ी पूछताछ की तो उसने वारदात कबूल कर ली। आरोपी से मोबाईल बरामद कर लिया। आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में एएसआई सुरेन्द्र कुमार मौणा, कांस्टेबल महेश, छगनलाल, रामस्वरूप, मनोज और जसवन्त शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562