Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर में घुसकर बुजुर्ग महिला पर हमलेबाजी के दो आरोपी गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ खाजूवाला कस्बे की आजाद कॉलोनी में 23 अक्टूबर की रात रामकुमार पुत्र दौलत राम स्वामी के घर में हुई हमलेबाजी की वारदात में शामिल रहे दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। एएसओ खाजूवाला बलवंत कुमार ने यह जानकारी देते हुए बताया कि राजकुमार स्वामी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि हम परिवार के लोग घर में सोए हुए थे, तभी आधी रात दो अज्ञात जनों ने मेरी माता जो आंगन में सोई हुई थी उस पर तलवार से गले पर वार किया व गले में पहना मादलिया जोर जबरदस्ती तोडने की कोशिश की मादलिया नहीं टूटने पर तलवार से वार किया जिससे मेरी माता जी का गला कट गया तथा दूसरे वार में एक बाएं हाथ पर चोट लगी। अज्ञात व्यक्तियों को पकडने की कोशिश की जितने में दीवार कूद कर भाग गए। पुलिस ने इस वारदात में शामिल मुख्य आरोपी सलमान खां पुत्र रमजान खां निवासी 21 केजेडी पीएस खाजुवाला व राजेन्द्र सिंह पुत्र मदनसिंह चक 3 केवाईडी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि दोनों आरोपियों ने संगीन इरादे से वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस दोनों का अपराधिक रिकॉर्ड खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562