Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

करणी माता की शोभायात्रा के दौरान चेन स्नेचिंग मामलों में पुलिस को मिली सफलता

India-1stNews




बीकानेर@ गुरुवार को करणी माता की शोभायात्रा के दौरान चेन स्नेचिंग, मोबाइल-पर्स सहित चोरी के दर्जनों से अधिक मामले सामने आए। इससे श्रद्धालुओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्धालुओं ने पुलिस पर आरोप लगाया कि दूर-दराज से आने के बाद ऐसी वारदातें होने के बाद पुलिस प्रशासन का सहयोग नहीं मिला। इधर पुलिस ने एक महिला को करणी माता मेले दौरान गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार ये महिला लाखो श्रद्वालुओ के बीच मन्दिर परिसर में भीड़ भाड़ को देखकर दर्शनार्थी महिलाओं का ध्यान भटकाकर मौका पाकर गले से चेन, माला, मूर्तिया, लोकेट आदि जेवरात झपटा मारकर चोरी कर लेती है।

देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत से मिली जानकारी के अनुसार महिला का नाम किरण देवी पत्नी विनोद उम्र 32 साल जाति बावरी निवासी वार्ड नम्बर 41 सुरेशिया बस्ती बिजली बस्ती के पास पुलिस थाना हनुमानगढ़ को गिरफ्तार कर लिया है। महिला के कब्जे से सोने के जेवरात कीमत करीबन 1,50,000/- रूपये (एक लाख पचास हजार) के जब्त किये गये। आरोपी महिला से अन्य चोरी की वारदातों के संबंध मे विस्तृत पुछताछ की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562