Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: परीक्षार्थी शुरू कर दें एग्जाम की तैयारी, 12 दिसंबर से शुरू होने हैं एग्जाम

India-1stNews




शिक्षा विभाग से जुड़े राज्य के सरकारी और प्राइवेट स्कूल में क्लास 9 से 12 के हाफ इयरली एग्जाम 12 दिसम्बर से शुरू होंगे और 27 दिसम्बर तक चलेंगे। राज्य में पहली बार एक साथ हो रहे हाफ इयरली एग्जाम का टाइम टेबल जारी करते हुए शिक्षा विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि इस बार सर्दी की छुटि्टयां 25 दिसम्बर से शुरू नहीं होंगी।

किसी एक स्कूल को जिम्मा सौंपा जाता था। पेपर भी जिला स्तर पर तैयार होते और प्रकाशित होते थे लेकिन अब पूरे राज्य में एक ही पेपर से एग्जाम होगा। ऐसे में पेपर प्रिंटिंग का काम भी एक ही फर्म के माध्यम से किया जाएगा। प्राइवेट स्कूल में नहीं रखेंगे पेपर माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि प्रश्न पत्रों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए किसी भी प्राइवेट स्कूल में पेपर नहीं रखे जाएंगे। ये पेपर सरकारी स्कूल में रहेंगे, जहां से सभी प्राइवेट स्कूल को निर्धारित समय पर प्राप्त करने होंगे। अगर सरकारी स्कूल में भी सुरक्षा पर संदेह है तो संबंधित पुलिस थाने में पेपर रखे जा सकते हैं। हर विद्यार्थी से 20 रुपए शुल्क हाफ इयरली एग्जाम के लिए हर स्टूडेंट से 20 रुपए फीस ली जाएगी। इसके अलावा इयरली एग्जाम के लिए भी फीस साथ में ली जा सकेगी। संयुक्त निदेशक ये फीस पूर्व में गठित समान परीक्षा संचालन समिति के माध्यम से एकत्र करके पंजीयक शिक्षा विभागीय परीक्षा के खाते में जमा करवाएंगे। ऐसे होगी परीक्षा प्रथम पारी सुबह 9:30 बजे से 12.45 बजे तक दूसरी पारी की परीक्षा दोपहर 1:15 बजे से 4:15 बजे तक

देखें टाइम टेबल




Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562