Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिस के 2 RPS अधिकारियों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी

India-1stNews




बीकानेर की खाजूवाला कोर्ट ने तारीख पर पेश नहीं होने वाले दो आरपीएस अफसरों के प्रति सख्ती दिखाई है। ये दोनों अपने पुराने मामलों में कोर्ट में पेश नहीं हो रहे हैं, ऐसे में अदालत ने इनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। इसमें पूगल थाने में एक मामला वर्ष 2012 का है। तब क्षेत्र में शिकार होने पर तत्कालीन एसएचओ बनवारी लाल मामले की जांच कर रहे थे। ये मामला अदालत में पेंडिंग चल रहा है। जिसमें तत्कालीन एसएचओ बनवारी लाल से कोर्ट में बयान लिए जाने हैं।

पिछली कई तारीखों में बनवारी लाल कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। वर्तमान में पदोन्नत होकर वो राजस्थान पुलिस सेवा में पहुंच गए हैं। इन दिनों पुलिस अकादमी में सीओ के पद पर कार्यरत है। इसके अलावा डेगाना में सीओ के रूप में काम कर रहे जयप्रकाश के प्रति भी कोर्ट ने नाराजगी जताई है। जयप्रकाश भी पूगल में थानाधिकारी रहे हैं। उनके कार्यकाल का भी एक मामला यहां पेंडिंग चल रहा है। अदालत ने पूगल पुलिस को आदेश दिए हैं कि दोनों को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562