Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रोहित गोदारा गैंग द्वारा 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, दो कांस्टेबल निलंबित

India-1stNews




बीकानेर: रोहित गोदारा गैंग द्वारा 5 करोड़ की रंगदारी मांगने का मामला, दो कांस्टेबल निलंबित

बीकानेर@  श्रीडूंगरगढ़ के व्यापारी को रोहित गोदारा गैंग ने 5 करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में मेरठ पुलिस के दो कांस्टेबल की भूमिका संदिग्ध निकली। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार गैंग के दो लोगों के फर्जी पासपोर्ट यूपी के राजू ने बनवाए थे। बीकानेर पुलिस ने दो कांस्टेबल की भूमिका का इनपुट सही दिया। मेरठ पुलिस ने एक्शन लेते हुए दोनों कांस्टेबल को निलंबित किया है। बीकानेर पुलिस की साइबर सेल ने ये इनपुट दिया था।

विदित रहें गत मई महीने में व्यापारी जुगलकिशोर तावणियां से रोहित गोदारा गैंग ने रंगदारी वसूलने के लिए जान से मारने की धमकियां दी थी वहीं इस मामले की जांच एसएचओ इंद्रकुमार कर रहें है। मामले में इंद्रकुमार ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया था व जांच अभी जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562