Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: राजकुमार हत्याकांड में शामिल तीन महिलाएं गिरफ्तार, अब तक परिवार के 6 सदस्य गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ बीछवाल थाना क्षेत्र में 5 नवंबर की रात हुए राजकुमार सारण हत्याकांड में अब पुलिस ने तीन महिलाओं को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में करमीसर निवासी 67 वर्षीय चंपादेवी पत्नी कुंभाराम सारण, 35 वर्षीय अमरीदेवी पत्नी सहीराम जाट और 32 वर्षीय शारदा पत्नी देवीलाल जाट शामिल है। जिन्हे न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा के तहत जेल भिजवा दिया गया है। इस हत्याकांड में शामिल कुंभाराम जाट, देवीलाल जाट व उदराम जाट को गिरफ्तार कर जेल भिजवाया जा चुका है। 

बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह चारण ने बताया कि राजकुमार की हत्या के 6 आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं। वारदात में तहकीकात अभी जारी है। तहकीकात में कई ओर अभियुक्तों के नाम उजागर हो सकते है। वारदात में नामजद तमाम आरोपी मृतक के रिश्तेदार है। वारदात का कारण खेत में गाय घुस जाना बताया गया है। जानकारी में रहे कि राजकुमार के चाचा 66 वर्षीय किसनाराम पुत्र उमा राम के अनुसार वे सब शोभासर की रोही में अलग अलग ढाणियों में रहते हैं। 5 नवंबर की दोपहर उसकी गाय उसके सगे भाई कुंभाराम की ढ़ाणी में चली गई। इसी बात को लेकर विवाद शुरू हुआ। कुंभाराम ने किसनाराम के साथ गाली गलौज की। बीच बचाव में आए राजकुमार से विवाद बढ़ा। उसी रात दस बजे आरोपी पक्ष के लोग इकट्ठा होकर आए और राजकुमार पर धारदार हथियारों से हमला कर दिया। बीच बचाव में आए किसनाराम को भी पीटा। घटना के बाद किसनाराम ओर उसके भतीजे को पीबीएम लाया गया जहाँ इलाज के दौरान राजकुमार की मौत हो गई। उसकी हत्या के आरोप में अब तक 6 जनों गिरफ्तार किया जा चुका है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562