Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बड़ी कार्रवाई : बीकानेर में 6 करोड़ की हेरोइन जब्त, एक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ नशे के खिलाफ बीकानेर पुलिस ताबड़तोड़ कार्रवाईयों को अंजाम दे रही है। डीएसटी व खाजूवाला पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते करोड़ो रुपए की हेरोइन पकड़ी है। साथ ही एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 980 ग्राम हेरोइन के साथ 10 बीडी निवासी हरजिंदर सिंह को पकड़ा है। जिससे इस नशे की खरीद फिरोख्त के संबंध में पूछताछ की जा रही है। इस कार्रवाई में डीएसटी टीम प्रभारी सीआई सत्यनारायण गोदारा व एएसआई रामकरण की अहम भूमिका रही। कार्रवाई करने वाली पूरी टीम में सीआई सत्यनारायण गोदारा, एएसआई रामकरण, खाजूवाला थानाधिकारी बलवंत कुमार मय टीम, हैड कांस्टेबल महावीर, कांस्टेबल देवेन्द्र, कांस्टेबल करनपाल सिंह शिामल रहे। बता दें कि इन दिनों बीकानेर पुलिस ने तीन बड़ी कार्रवाई की है, जिसमें दो डीएसटी व एक रेंज टीम द्वारा की गई है। इन कार्रवाईयों से अवैध नशे की तस्करी करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562