Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई के सोशल मीडिया फ़ॉलोअर्स पर पुलिस का एक्शन, घर पर की रेड, युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के लूणकरणसर कस्बे के वार्ड नंबर 9 निवासी दिलीपनाथ पुत्र लालुनाथ को पुलिस ने गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोशल मीडिया पर फॉलो करने और उसकी स्टोरी शेयर करने के आरोप में गिरफ्तार किया। थाना अधिकारी गणेश कुमार विश्नोई ने बताया कि युवक को धारा 151 के तहत गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने युवक को सुबह उसके घर से गिरफ्तार कर थाने लाकर पूछताछ की। इसके साथ ही लूणकरणसर पुलिस ने जिले में चल रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत 7 अन्य लोगों को भी हिरासत में लिया। इनमें से अधिकांश लूणकरणसर कस्बे के निवासी हैं।

थाना अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने सोशल मीडिया पर गैंगस्टर से जुड़ी गतिविधियों पर नजर रखने के लिए एक गोपनीय टीम तैयार की है। टीम सोशल मीडिया पर संदिग्ध पोस्ट और स्टोरी डालने वालों पर पैनी निगाह रख रही है। पुलिस की इस कार्रवाई का मकसद अपराध पर अंकुश लगाना और समाज में शांति बनाए रखना है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement