Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दीपावली पर दुकान लगाने को लेकर आपस मे उलझे, चाकू से वार कर किया घायल

India-1stNews




बीकानेर: दीपावली पर दुकान लगाने को लेकर आपस मे उलझे, चाकू से वार कर किया घायल




बीकानेर में दीपावली से पहले दुकान लगाने को लेकर दो पक्ष आमने-सामने हो गए। इस दौरान एक युवक ने दूसरे पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है, जहां अभी इलाज चल रहा है। घटना की एफआईआर सदर थाने में दर्ज हुई है।


पुलिस के अनुसार- सदर थाना क्षेत्र के चौखूंटी एरिया में विवाद हुआ है। जहां खुशबू जनरल स्टोर के पास रात करीब आठ से नौ बजे के बीच दुकान लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हो गया। बात इतनी बढ़ गई कि दो युवकों में हाथापाई हो गई। इसी दौरान आसिफ पुत्र नजीर खान के चाकू लगा। वो घायल हो गया। काफी खून बह गया। उसे तुरंत पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया। जहां उसे भर्ती करके इलाज किया जा रहा है।

बेड नंबर 15 पर भर्ती आसिफ का इलाज अभी चल रहा है। उसके बयान के आधार पर सदर पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। बयान में आसिफ ने पुलिस को बताया कि दुकान लगाने के विवाद के चलते गैरसरिया क्षेत्र में रहने वाले सिकंदर लोदरा पुत्र सलीम ने उस पर चाकू से वार कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं ताकि घटनाक्रम का पता चल सके। इस बारे में सिकंदर लोदारा की गिरफ्तारी के लिए मशक्कत की जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement