Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: भैरु कुटिया के पास अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

India-1stNews




बीकानेर: भैरु कुटिया के पास अवैध स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार, स्कूटी जब्त

बीकानेर@ नयाशहर पुलिस ने नशे के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए 1.65 ग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने भैरुजी मंदिर के पास चुंगी चौकी के पीछे का निवासी आरोपी जसराज पुत्र बाबूलाल ब्राह्मण को गिरफ्तार किया है। नया शहर थानाधिकारी विक्रम तिवाड़ी के नेतृत्व में आरोपी को भेरू कुटिया के पास नशे के साथ पकड़ा है। पुलिस ने उसके कब्जे से स्मैक और एक स्कूटी जब्त की है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।साथ ही आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि आखिर वो यह स्मैक कहां से लाया और किसे सप्लाई करने जा रहा था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562