Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: दो किलो अफीम पकड़ी, एक तस्कर गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर में नशा रोको अभियान की शुरुआत होने के बाद से ही बीकानेर पुलिस लगातार नशे के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।देर रात IG बीकानेर की स्पेशल टीम व नोखा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई कर कर भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नागौर के सथेरण गांव निवासी सुनील बिश्नोई को नोखा के रायसर रोड जलदाय विभाग के सामने 2 किलो अफीम के साथ गिरफ्तार किया गया है। बीकानेर पुलिस की नशे के खिलाफ लगातार हो रही कार्रवाई के साथ साथ पुलिस नशे का कारोबार करने वाले लोगों की कुंडली भी खंगाल रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562