Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: घर के आगे बैठी सौ साल की वृद्धा से दिन दहाड़े चेन छीनकर बदमाश फरार

India-1stNews




गंगाशहर: घर के आगे बैठी सौ साल की वृद्धा से दिन दहाड़े चेन छीनकर बदमाश फरार

बीकानेर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में एक सौ साल की महिला के गले से सोने की चेन छीनकर बदमाश भाग गए। घटना गुरुवार दोपहर की है। घटना के बाद बदमाश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए लेकिन चेन छीनते हुए का सीसीटीवी अभी भी पुलिस तलाश रही है।

शहर के गंगाशहर थाना क्षेत्र में दिन दहाड़े वृद्धा के गले से चने छीन ली गई। गांधी चौक में रहने वाले मोहन लाल भंसाली की सौ वर्षीय माता जी से शाम साढ़े चार बजे ये घटना हुई। वो अपने घर के आगे बैठी थी कि अचानक बाइक पर आएं दो युवकों ने उनके गले से सोने की चेन तोड़ ली और फरार हो गए।

चेन स्नेचिंग की यह वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जिसमें दो युवक तेज गति से एक बाइक पर भागते नजर आ रहे हैं। पीड़िता के पुत्र मोहनलाल ने गंगाशहर थाने में अज्ञात युवकों के खिलाफ परिवाद पेश किया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात युवकों की तलाश कर रही है। अब तक पुलिस के हाथ कुछ नहीं लगा है। दरअसल, बाइक पर भागते युवकों का पीछा सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से ही किया जा रहा है। शहर में जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज के आधार पर बाइक का पता लगाया जाएगा और इसी बाइक से बदमाश पकड़ में आ सकते हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement