Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अज्ञात वाहन ने खड़े युवकों को मारी टक्कर, एक की मौत, अन्य एक घायल

India-1stNews




भारतमाला सड़क पर एक और सड़क हादसा हो गया है। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। टक्कर मारने वाले वाहन और उसके मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

जोधपुर में बनाड़ एरिया में रहने वाले हनुमानाराम जाट ने पांचू थाने में इस संबंध में एफआईआर दर्ज कराई है। हनुमानाराम का आरोप है कि एक अज्ञात वाहन ने भारत माला रोड पर उसके भाई जेठाराम व मूलाराम को टक्कर मार दी। ये दोनों पेशाब करने के लिए सड़क किनारे अपनी गाड़ी खड़ी करके उतरे थे। इसी दौरान सामने से आ रहे एक वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। इस हादसे में जेठाराम की मौत हो गई, जबकि मूलाराम गंभीर रूप से घायल हो गया। मूलाराम को पीबीएम अस्पताल के ट्रोमा सेंटर ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। हाइवे पर लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अब टक्कर मारने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। अब तक पुलिस को किसी संदिग्ध वाहन के बारे में भी जानकारी नहीं मिली है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562