Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: नोखा रोड़ के इस भवन के विवाह मायरे में घुसी महिला,उठा ले गई नगदी गहनों का बैग, सीसीटीवी फुटेज आये सामने

India-1stNews




बीकानेर। गंगाशहर थाना क्षेत्र के संपत पैलेस में एक विवाह समारोह के दौरान गहनों और नकदी से भरा बैग चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना शांतिलाल सेठिया के पुत्र चिरंजीव सेठिया के विवाह समारोह के दौरान मायरे के कार्यक्रम की है।

सीसीटीवी फुटेज में एक महिला हरी साड़ी पहने हुए दिखाई दी, जो समारोह का हिस्सा बनकर मौके की तलाश में थी। महिला ने मौका मिलते ही गहनों और करीब 2-3 लाख रुपये की नकदी से भरा बैग उठाया और पिछले दरवाजे से फरार हो गई। परिवार को इस चोरी की भनक तब लगी जब बैग गायब पाया गया। इसके बाद भवन में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की गई, जिसमें पूरी घटना सामने आई। इससे एक दिन पहले भी संपत पैलेस में चोरी की एक कोशिश हुई थी। एक युवक भवन में घुसकर दूसरी मंजिल पर पहुंचा और एक कमरे से आईफोन चोरी करने की कोशिश कर रहा था। परिवार के एक सदस्य ने उसे समय रहते पकड़ लिया और तुरंत गंगाशहर थाना पुलिस को सौंप दिया। चोरी की इन दो घटनाओं ने विवाह समारोह में परिवार और मेहमानों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर महिला चोर की तलाश शुरू कर दी है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562