Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: शिक्षा निदेशक ने जारी किया आदेश, प्राइवेट स्कूल इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो होगी कार्रवाई

India-1stNews




शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल को एक साथ संचालित करने के आदेश दिए हैं। शिक्षा विभाग से जुड़े प्रदेश के सभी स्कूल एक साथ शुरू होंगे ओर एक साथ ही छुट्‌टी होगी। अगर कोई प्राइवेट स्कूल इन आदेशों की अवहेलना करेगा तो उस पर कार्रवाई की जाएगी। यहां तक कि मान्यता भी वापस ली जा सकती है। 

माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि सर्दी के समय में एकल पारी स्कूल सुबह दस बजे से चार बजे तक ही संचालित होंगे। इसके अलावा दो पारी स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से साढ़े पांच बजे तक संचालित हो सकते हैं। दो पारी स्कूल की प्रत्येक पारी सर्दी में पांच घंटे की रहेगी। वहीं गर्मी में सभी एक पारी के स्कूल सुबह साढ़े सात बजे से एक बजे तक संचालित होंगे, वहीं दो पारी स्कूल सुबह सात बजे से छह बजे तक संचालित होंगे। दो पारी स्कूलों में प्रत्येक पारी साढ़े पांच घंटे की होगी। दो पारी स्कूलों में सर्दी में आधा घंटे कम पढ़ाई होगी।
निदेशक ने कहा है कि विभाग के ध्यान में आया है कि राज्य में संचालित गैर सरकारी स्कूल शिविरा कलेंडर की पूर्णतया पालना नहीं कर रहे हैं। सर्दी बढ़ने के बाद भी स्कूलों का संचालन सुबह जल्दी किया जा रहा है। इससे स्टूडेंट्स के स्वास्थ्य पर असर पड़ रहा है। अगर कोई प्राइवेट स्कूल शिविरा कलेंडर की पूर्णतया पालना नहीं करता है तो संबंधित विद्यालय के खिलाफ राजस्थान गैर सरकारी शैक्षिक संस्था अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। ऐसे में स्कूलों की मान्यता व क्रमोन्नति भी वापस ली जा सकती है।

सुबह छह बजे आती है बस

सर्दी बढ़ने के बाद भी सुबह छह बजे बच्चों को लेने के लिए स्कूल बस आ जाती है। ऐसे में स्टूडेंट्स को भरी सर्दी में सुबह पांच बजे उठकर तैयार होना पड़ता है। जो स्कूल घर से पंद्रह किलोमीटर की दूरी पर है, वहां स्टूडेंट्स को एक घंटे पहले निकलना पड़ता है। अब राज्यभर में समान समय पर स्कूल संचालित करने से स्टूडेंट्स को राहत मिल सकती है।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement