Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिये के नीचे लटका मिला बुजुर्ग का शव

India-1stNews




बीकानेर@ नाल थाना इलाके में एक बुजुर्ग का शव पुल के नीचे रोही में लटका मिला है। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। सूचना पर पुलिस पहुंची और शव को नीचे उतराकर पीबीएम की मोर्चरी में रखवाया है।

मिली जानकारी के अनुसार नाल स्थित ओवरब्रिज के नीचे साइड श्रीरामसर निवासी 70 वर्षीय सुरजाराम नामक बुजुर्ग का शव लटका मिला। राहगिरों द्वारा इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतरवाया। हालांकि अभी तक इस बात का पता नहीं चला है कि बुजुर्ग ने आत्महत्या की है या इनके साथ कोई अनहोनी हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562