Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर हुआ शर्मसार, किशोरी का उठा ले गया दुराचारी किया यौनाचार

India-1stNews





बीकानेर। शहर के कोटगेट थाना इलाके में किशोरी से यौनाचार की शर्मनाक घटना सामने आई है। जानकारी के अनुसार बौथरा काम्पलेक्स के आस पास हुई इस घटना के दौरान दुस्साहसी युवक एक खाना बदोश परिवार की किशोरी का दबोच कर ले गया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ यौनाचार किया। इसकी इत्तला मिलने के बाद एक्शन में आई कोटगेट पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए किशोरी का दस्तयाब कर युवक को निगरानी में ले लिया। बताया कि आरोपी ने यौनाचार के दौरान उसका गला घोट कर मारने का प्रयास भी किया था,लेकिन इससे पहले ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने किशोरी का मेडिकल मुआयना कर उस मौका स्थल का मुआयना भी किया जहां आरोपी ने किशोरी के साथ यौनाचार किया था। मामला पोक्सों एक्ट का होने के कारण पुलिस इसकी गहनता से जांच कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562