Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सिगरेट लेने की बात पर हुआ था विवाद, एक आरोपी की मौत, एक को सात साल की सजा

India-1stNews




बीकानेर के जेल रोड पर एक युवक के साथ हमला करने के मामले में अदालत ने आरोपी को 7 साल की कारावास की सजा दी है। इस मामले में दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ था। लेकिन, एक की मौत होने के कारण एक को ही सजा दी गई है। मामला नवम्बर 2021 का है।

सिगरेट लेने की बात पर हुआ था विवाद

कोटगेट थाने में 12 नवम्बर 21 को बाला नामक महिला ने एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि उसका बेटा राजू उर्फ मोहम्मद असलम जेल सर्किल पर चाय की दुकान करता है। उसके यहां अरुण सिंह राजपूत और मोनू उर्फ सेफ अली सिगरेट लेने आए थे। सिगरेट के रुपए नहीं दिए। विरोध करने पर मारपीट शुरू कर दी। इतनी पिटाई कर दी कि शरीर के नाजुक अंगों पर चोट आई। जीवन के लिए संघर्ष करना पड़ा। इस मामले में पुलिस ने अदालत में चालान पेश कर दिया। इस बीच सात दिसम्बर 23 को मोनू की मौत हो गई। ऐसे में अदालत में अरुण सिंह के खिलाफ ही केस चला। उसे 7 साल की सजा दी गई है।

अदालत ने उसे कई मामलों में दोषी मानते हुए अधिकतम 7 साल कारावास की सजा सुनाई है। सभी सजाओं को साथ में काटते हुए उसे सात साल कारावास दिया गया है। इस मामले में अलग-अलग धाराओं के साथ अरुण सिंह पर अर्थदंड भी लगाया गया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Advertisement