Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विधायक सिद्धि कुमारी व उनकी बहन पर अवैध वसूली का आरोप, कोर्ट आदेश से मामला दर्ज

India-1stNews




बीकानेर@  बीछवाल थाना में बीकानेर पूर्व की विधायक सिद्धी कुमारी व उनकी बहन महिमा कुमारी पर डरा धमकाकर करोड़ों रूपये वसूलने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया है। न्यायालय के आदेशों से जारी इस मुकदमें में विधायक सिद्धि कुमार व उनकी बहन पर अवैध वसूली के आरोप लगा गये हैं। ये आरोप होटल लक्ष्मी निवास पैलेस का संचालन कर रही कंपनी गोल्डन ट्राइ एंगल फोर्ट्स एंड पैलेस के निदेशक राजीव मिश्रा की तरफ से लगाये गये हैं। मिश्रा ने आरोप लगाया है कि सिद्धि कुमारी व उनकी बहन ने उन्हें डरा-धमकाकर करोड़ों की वसूली की है। अब भी वे वसूली करने का प्रयास कर रहे हैं।परिवादी के अनुसार 1 मई 1999 को उन्होंने 19-19 साल की तीन लीज की थी। इस तरह से कुल 57 साल की लीज पर होटल उन्हें मिला। लीज के वक्त 50 लाख 54 हजार रूपए दिए थे। आरोप है कि सिद्धि कुमारी ने 24 अप्रेल 2010 को चार करोड़ रूपयों की वसूली की। यह वसूली यह धमकी देते हुए की गई कि अगर पैसे नहीं दिए तो होटल खाली करवा देंगे। यह धमकी 4 अप्रेल को दी गई थी।


कुछ समय पहले लालगढ़ की तरफ से खुलने वाले होटल के रास्ते पर गार्ड लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया। अब फिर से धमकाकर 10 करोड़ मांगे जा रहे हैं। पुलिस ने विधायक राजकुमारी सिद्धि कुमारी व उनकी बहन महिमा कुमारी के खिलाफ धारा 61(2), 238, 316, 318, 343 व 308 बीएसएन के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। फाइल पुलिस मुख्यालय भेजी गई है। मामले में जांच अधिकारी की नियुक्ति पुलिस मुख्यालय के आदेशों से ही की जायेगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562