Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: पुलिस क्वार्टर में सिपाही का शव मिलने से फैली सनसनी

India-1stNews




बीकानेर@  इस वक्त बड़ी खबर सामने आई है। जहां पुलिस क्वार्टर में सिपाही का शव मिलने का मामला सामने आया है। घटना बीछवाल थाना क्षेत्र की है। जहां प्राइवेट बस स्टैंड के पास पुलिस क्वार्टरों में सिपाही उम्मेद का शव मिला है। सूचना पर बीछवाल थानाधिकारी गोविंद सिंह मय टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उनके अनुसार पुलिस क्वार्टरों में सिपाही का शव मिला है, जो कि बीकानेर पुलिस लाइन में तैनात था। चारण के अनुसार सिपाही उम्मेद चुरू का रहने वाला है। क्वार्टर में वो अकेला ही रह रहा था। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया है। सिपाही उम्मेद की मौत कैसे हुई, इसकी जानकारी अभी नहीं मिली है। बता दे इस से पहले 7 नवम्बर को नोखा थाना में तैनात कॉन्स्टेबल ने अपने घर पर फांसी लगा कर आत्महत्या की थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562