Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: विधायक के घर के आगे से बाइक चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई घटना

India-1stNews




बीकानेर में हर दिन बढ़ रही बाइक चोरी की घटनाओं ने लोगों की चिंता बढ़ा दी है। इस बार चोरी की घटना ने सभी को चौंका दिया है, क्योंकि यह घटना पूर्व नहर मंत्री देवी सिंह भाटी और वर्तमान कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी के घर के ठीक सामने घटी है।

सीसीटीवी में कैद हुई चोरी

16 नवंबर को जस्सूसर गेट स्थित भाटी परिवार के निवास के बाहर से एक अज्ञात युवक ने बाइक चुरा ली। घटना का सीसीटीवी फुटेज अब सामने आया है, जिसमें सफेद टी-शर्ट पहने युवक को चोरी करते हुए देखा गया। फुटेज में युवक को पहले गाड़ी के आसपास नजरें घुमाते और फिर गाड़ी को सेल्फ स्टार्ट कर फरार होते देखा गया। युवक की पहचान के लिए उसकी टी-शर्ट और पीछे बने चित्र को आधार बनाया जा रहा है।

पुलिस में रिपोर्ट दर्ज

चोरी गई बाइक विधायक कार्यालय के एक कर्मचारी की थी, जिसने नयाशहर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। सीसीटीवी फुटेज भी पुलिस को सौंपा गया है। पुलिस अब फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कर रही है।

चोरों का हौंसला बुलंद

इस घटना ने क्षेत्र में बाइक चोरों के बढ़ते हौंसले को उजागर कर दिया है। जस्सूसर गेट के आसपास के इलाकों, खासतौर पर कोठारी अस्पताल जैसे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से पहले भी कई बार बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। हालांकि, अधिकांश मामलों को पुलिस गंभीरता से नहीं लेती। लेकिन इस बार विधायक निवास के बाहर चोरी होने के कारण पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया है। चोरी की बढ़ती घटनाओं ने जस्सूसर गेट क्षेत्र के निवासियों में भय पैदा कर दिया है। लोग पुलिस से सुरक्षा बढ़ाने और चोरों पर नकेल कसने की मांग कर रहे हैं।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562