Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: मामूली विवाद में बुजुर्ग को पीटा, चाकू लिये घूमते बदमाश को पकड़ा

India-1stNews




बीकानेर@ सदर थाना इलाके में राजपूत छात्रावास के पास अपराधिक नियत से चाकू लिये घूम रहे एक बदमाश को मौके पर पहुंची पुलिस की गश्ती दल ने गिरफ्त में ले लिया। सीआई सदर कुलदीप सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि मंगलवार की देर रात गश्त के दौरान संदिग्ध घूम रहे युवक को पुलिस जवानों ने निगरानी में लेकर तलाशी ली तो उसके कब्जे से धारदार चाकू बरामद हो गया। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक राहुल नायक पुत्र बलजीत नायक मुक्ता प्रसाद नगर का निवासी है। जिसका अपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। 

वहीं पुरानी गिन्नाणी इलाके में एक जने ने मामूली विवाद को लेकर बुजुर्ग को पीट डाला। पीड़ित बुजुर्ग विजयसिंह उज्जवल ने सदर थाना पुलिस को दी रिपोर्ट में बताया की आरोपी राजेश उर्फ बलिया पुत्र विजेश कुमार शर्मा ने उनके साथ गाली-गलौच करते हुए धक्का देकर नीचे गिरा दिया और लातों व थप्पड़- मुक्कों से उनके साथ मारपीट की व परिवादी के पर्स में रखे दो हजार रूपये नगद भी छीनकर ले गया। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement