Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: दिन दहाड़े दुकान से चोरी करने वाला युवक गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर में लगातार बढ़ रही चोरियों के बीच गजनेर पुलिस ने दिनदहाड़े कस्बे में हुई चोरी का पर्दाफाश कर दिया है। एक चौबीस साल के युवक को गिरफ्तार किया है, जिससे चोरी का माल भी बरामद किया गया है। इस युवक के कुछ और चोरियों में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार बीकानेर के अंबेडकर कॉलोनी में रहने वाले अमजद खान को गिरफ्तार किया गया है। अमजद खान ने गजनेर की एक दुकान में दिन दहाड़े चोरी की थी। यहां से नकदी के साथ कुछ सामान भी निकाल लिया था। आशंका जताई जा रही है कि न सिर्फ गजनेर बल्कि बीकानेर शहरी क्षेत्र की कुछ चोरियों में भी अमजद शामिल हो सकता है। इसी आधार पर उससे अभी पूछताछ की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने सिर्फ गजनेर में हुई चोरी से पर्दा हटाया है लेकिन पूछताछ में कुछ और चोरियों से राज हट सकता है।

गजनेर थाना प्रभारी राकेश स्वामी, एएसआई भगवानाराम, कांस्टेबल रामकुमार व खेराजराम इस कार्रवाई में शामिल थे। सूचना और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अमजद को गिरफ्तार किया गया है। उधर, गजनेर के व्यापारियों ने इस मामले में खुलासा होने पर पुलिस की सराहना की है। दरअसल, दिन दहाड़े दुकान में चोरी होने से व्यापारियों में खलबली मच गई थी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement