Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रोडवेज बस ओर बाइक में टक्कर, दो युवकों की मौत

India-1stNews




बीकानेर। जिले के नोखा थाना क्षेत्र इलाके में बाइक सवारों व रोडवेज बस की टक्कर में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई जानकारी मिली है कि नोखा गांव बाईपास पर यह हादसा हुआ है। बाइक पर तीन युवक सवार थे। जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक घायल है। जिसका नोखा अस्पताल में इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि हादसे के करीब आधे घंटे तक न तो एम्बूलेंस पहुंची और न ही पुलिस।  प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो रोडवेज के गलत साइड में आने के कारण यह हादसा हुआ है। मृतक की पहचान घटटू निवासी राधेश्याम विश्नोई व श्रवण डेलू के रूप में हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562