Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: ओरण परिक्रमा के दौरान सेना के जवान को पुलिस ने पीटा! हनुमान बेनीवाल ने पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप

India-1stNews




देशनोक में ओरण परिक्रमा के दौरान भारतीय सेना के जवान श्रीराम कस्वां पर पुलिस ने हमला कर दिया। उसके सिर पर डंडे से वार किया गया, जिससे गंभीर चोट आई है। पिछले दिनों जिस रामस्वरूप कस्वां को शहीद का दर्जा दिलाने के लिए बीकानेर में तीन दिन तक नेशनल हाइवे जाम किया गया था, श्रीराम उसी का बड़ा भाई है और वर्तमान में भारतीय सेना में जवान है। इस मामले ने तब तूल पकड़ लिया, जब राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से मुख्यमंत्री को पूरे मामले की शिकायत कर दी।




गुरुवार की शाम जेगला फांटे पर ओरण परिक्रमा की यातायात व्यवस्था की जा रही थी। इसी दौरान श्रीराम कस्वां ने वहां पुलिस कार्य में सहयोग नहीं किया। पुलिस से उलझ गए। इस दौरान दोनों पक्षों में विवाद हो गया। श्रीराम के सिर में ज्यादा चोट आई है। वहीं एक अन्य पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है।



इस मामले में रालोपा सुप्रीमो हनुमान बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर एक  पोस्ट किया है कि देशनोक पुलिस ने श्रीराम के साथ मारपीट की। उसका सिर फोड़ दिया। इसके बाद से मामले ने तूल पकड़ लिया। बेनीवाल ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जी,बीकानेर जिले की पुलिस के कृत्य पर संज्ञान लीजिए। विगत दिनों शहीद हुए बीकानेर जिले के नोखा क्षेत्र के जवान रामस्वरूप जी कस्वा के भाई और भारतीय सेना के एक जवान श्रीराम के साथ देशनोक में पुलिस ने बेवजह मारपीट की है और डंडे से सर फोड़ दिया ! पुलिस ने इरादातन ऐसे घटिया कृत्य को अंजाम दिया है,मामले में एफआईआर दर्ज करवाने के लिए सेना का जवान देशनोक थाने में बैठा है लेकिन एफआईआर दर्ज नहीं की जा रही है। मामले में तत्काल प्रभाव से मुकदमा दर्ज करके दोषी पुलिस कार्मिकों के खिलाफ कार्यवाही होनी चाहिए।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement