Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: गाड़ी से पुलिस को टक्कर मारने का प्रयास, पुलिस ने फायर कर टायर फोड़े

India-1stNews




बीकानेर@ पुलिस की गाड़ी को बदमाश द्वारा अपनी गाड़ी से टक्कर मारने का प्रयास का मामला सामने आया है। घटना नौ सितंबर की मध्य रात की है। जब वृंदावन एन्क्लेव रोड़ पर सीओ सिटी श्रवणदास संत ड्यूटी के दौरान अपने वाहन से निकल रहे थे। इस दौरान वहां रोड पर एक ब्लेक शीशों वाली गाड़ी खड़ी नजर आई। संत ने गाड़ी को रुकने का ईशारा किया, लेकिन गाड़ी में सवार युवक ने पुलिस को टक्कर मारकर भागने का प्रयास किया। पुलिस ने फिर गाड़ी रुकने का ईशारा किया, लेकिन गाड़ी में सवार युवक ने रुकने बजाय गाड़ी को भगाने लगा। घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने अपनी गाड़ी से पीछा लेकिन वह भाग गया। सीओ सिटी श्रवण दास संत ने बताया कि इस दौरान गाड़ी में सवार युवक ने गाड़ी को तेज गति से भगाने के चक्कर में कई पशुओं को टक्कर मारते हुए आगे जा रहा था। ऐसे पुलिस ने सोचा कि इस भागमभाग में ये किसी वाहन को भी टक्कर मारकर नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में उन्होंने पिस्टल से फायर कर गाड़ी का टायर फोड़ा ताकि गाड़ी को रोका जा सके। लेकिन युवक गाड़ी को आगे ले जाकर छोड़कर भाग गया। उसके बाद पुलिस ने मौके से गाड़ी को जब्त किया और आरोपी रामपुरा बस्ती गली नंबर नौ निवासी दिनेश बिश्नोई के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया। सीओ सिटी ने बताया कि दिनेश बिश्नोई बदमाश प्रवृति का है, जिसके खिलाफ पूर्व में कई गंभीर धाराओं में मुकदमें दर्ज है। ऐसे में इसके पास हथियार होने की सूचना भी पुलिस के पास थी, लेकिन गाड़ी में ऐसा कुछ मिला नहीं। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है, जिसमें उसकी तलाश जारी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement