Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

शनिवार को बीकानेर आएंगे डॉ. नीरज के पवन

India-1stNews





बीकानेर, 22 नवंबर। युवा मामले एवं खेल विभाग के शासन सचिव डॉ. नीरज के. पवन शनिवार प्रातः 8 बजे जयपुर से सड़क मार्ग से रवाना होकर दोपहर 12.30 बजे बीकानेर पहुंचेंगे।

डॉ. नीरज के पवन शनिवार को बीकानेर संभाग में चल रही विभागीय गतिविधियों का अवलोकन करेंगे तथा संभाग में चल रहे विविध निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगे। डॉ. पवन शनिवार सायं 7 बजे जयपुर के लिए प्रस्थान करेंगे।

जनहित कार्यों से बढ़ी थी लोकप्रियता

बता दे कि बीकानेर में पूर्व सरकार के समय संभागीय आयुक्त पद पर रह कर बहुत लोकप्रियता हासिल की थी इन्होंने अतिक्रमणों को हटाकर उसकी जगह रास्ते चौड़े करने जैसे काम करके संभागीय आयुक्त आम जनता में लोकप्रिय हो गए थे। खासकर केईएम रोड पर रेलवे क्रासिंग समस्या के समाधान के लिए उन्होंने कई काम किए। पहले जहां क्रोसिंग बंद होने पर भारी भीड़ हो जाती थी, वहीं एक तरफा रास्ते बना राहत दी थी। कई सरकारी भवनों की दीवारे तोड़कर रास्ते चौड़े कर दिए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562