Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: गाड़ी से कुचलकर युवक की हत्या का आरोप, पुलिस ने दो लोगों को राउंडअप किया

India-1stNews




बीकानेर@ नोखा थाना के देसलसर में स्थित भारतमाला रोड़ के पुलिया के पास एक व्यक्ति की कैंपर गाड़ी के कुचलने से मौत हो गई। जिसे परिजन हत्या करने का मामला बता रहे है।

जानकारी के देसलसर गांव में भारत माला एक्सप्रेस वे के पुलिया के पास एक व्यक्ति खड़ा था, तभी रंजिस वश एक केम्पर गाड़ी में सवार होकर कुछ लोग आए व रोड़ के पास खड़े युवक के ऊपर गाड़ी चढ़ा दी, जिसके पास में खड़े परिजनों में उसे बीकानेर पीबीएम अस्पताल लेकर गए। जहां उसे डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर नोखा पुलिस मौके पर पहुंची व साक्ष्य जुटाए।

परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। थानाधिकारी अमित कुमार ने बताया कि घटना में जांगलू निवासी सुनील बिश्नोई की मौत हुई है। मामले की जांच की जा रही है। दो आरोपियों को राउंडअप भी किया है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562