Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बेटियों की बीमा किस्त जमा करने जा रहे पिता को अज्ञात वाहन ने कुचला, खून से लथपथ मिली लाश

India-1stNews




बीकानेर@ सिरसा में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचल दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों के हवाले कर दिया है।

हादसा आसाखेड़ा गांव के पास हुआ है। मृतक की 42 वर्षीय काशीराम निवासी हनुमान नगर मकेरी जिला बीकानेर राजस्थान के तौर पर हुई है। काशीराम 12 साल से सिरसा के जंडवाला बिशनोइयां क्षेत्र में खेती बाड़ी करता था। वह परिवार सहित ढाणी में रहता था।

बेटियों की बीमा किस्त जमा करने जा रहा था पिता

शनिवार को काशीराम अपनी दो बेटियों की बीमा किस्त जमा कराने के लिए घर से पैदल बस स्टैंड की ओर जा रहा था। पुलिस को दिए बयान में काशीराम के बेटा प्रहलाद ने बताया कि करीब डेढ़ घंटे बाद वह बाइक लेकर किसी काम से आसाखेड़ा जा रहा था।

रास्ते में उसे पुलिस की गाड़ी व सड़क पर लाश पड़ी दिखाई दी। प्रहलाद पास गया तो पता चला कि वह लाश उसके पिता काशीराम की थी। सिर व शरीर पर गहरी चोट लगी हुई थी।

मामले की जांच कर रही पुलिस

प्रहलाद ने कहा कि किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उसके पिता काशीराम की मौत हुई है। सदर थाना डबवाली पुलिस ने बताया कि अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। घटना की जांच शुरू कर दी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement