Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: मकान का सौदा करके मुकर गया, हड़प लिये पांच लाख

India-1stNews




बीकानेर@ रानी बाजार शर्मा कॉलोनी में एक जने ने अपने मकान की बेचवानी के लिये पेशगी के तौर पर साढ़े पांच लाख रूपये वसूल लिये और बाद में सौदेबाजी से मुकर गया। इस मामले को लेकर शर्मा कॉलोनी, बंगाली मंदिर के पास रहने वाले गणेश सोनी पुत्र रामस्वरूप सोनी ने चोपड़ा कटला गंगोत्री कॉम्पलेक्स के पास रहने वाले रोहित कुमार पुत्र स्व. विश्वनाथ शर्मा के खिलाफ कोटगेट थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गणेश सोनी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि रोहित शर्मा ने अपने मकान की बेचवानी का सौदा तीस लाख ग्यारह हजार रूपये में किया, इसकी एवज में पेशगी के तौर पर मेरे से साढे पांच लाख रूपये ले लिये। शेष राशि दस दिन बाद प्राप्त कर मकान का बैयनामा मेरे नाम से किया जाना तय हुआ था। लेकिन आरोपी ने ना तो बैयनामा मेरे नाम करवाया और ना ही पेशगी की रकम लौटाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562