Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

गंगाशहर: 10 हजार रु. का इनामी तस्कर गिरफ्तार

India-1stNews




गंगाशहर: 10 हजार रु. का इनामी तस्कर गिरफ्तार



बीकानेर@ गंगाशहर पुलिस ने 13 किलो डोडा-पोस्त बरामदगी में डेढ़ साल से फरार इनामी तस्कर को गिरफ्तार किया है।

19 फरवरी, 23 को गंगाशहर पुलिस थाने के एसआई नवनीतसिंह ने गश्त के दौरान 13 किलो डोडा-पोस्त बरामद कर शिवा बस्ती निवासी विशालसिंह को पकड़ा था। इस मामले में बाप में कानासर निवासी राजाराम बिश्नोई फरार चल रहा था। सीओ गंगाशहर पार्थ शर्मा की देखरेख में पुलिस ने राजाराम को गिरफ्तार कर लिया। एसएचओ समरवीरसिंह ने बताया कि राजाराम पर 10,000 रुपए का इनाम घोषित है। उससे मादक पदार्थों की तस्करी के बारे में पूछताछ की जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562