Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: रेलवे स्टेडियम के पास अवैध पिस्टल समेत एक युवक को धर दबोचा

India-1stNews




बीकानेर@ कोटगेट थाना पुलिस ने शुक्रवार की देर रात आईजी ऑफिस की स्पेशल टीम से मिली सूचना पर कार्यवाही कर अवैध पिस्टल समेत एक युवक को धर दबोचा। गिरफ्त में आया आरोपी गगनदीप पुत्र लालचंद नायक केसरीसिंहपुरा का निवासी है जो पिस्टल की सप्लाई देने के लिये बीकानेर आया था। जो देर रात रेलवे स्टेडियम के आस पास घूम रहा था, इसी दौरान मौके पर पहुंची कोटगेट पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर उसके कब्जे से मैगजीन लॉडेड पिस्टल बरामद कर लिया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर पता लगाया जा रहा है कि गगनदीप किसे पिस्टल देने के लिये आया था। आरोपी को दबोचने वाली पुलिस टीम में सीआई कोटगेट मनोज शर्मा, एसआई गौरव बोहरा, हैड कांस्टेबल मांगीलाल, प्रवीण कुमार, कांस्टेबल बबलु, गणेशराम और विजय कुमार शामिल थे।


Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562