Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

गंगाशहर: 19 वर्षीय युवक स्मैक सहित गिरफ्तार

India-1stNews





बीकानेर@ अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान में गंगाशहर पुलिस थाना की टीम द्वारा तलाशी की दौरान एक 19 वर्षीय युवक से स्मैक बरामद की गई है। युवक को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया है।

गंगाशहर थाना क्षेत्र के आदर्श विद्या मंदिर के पास पुलिस टीम ने चौधरी कॉलोनी निवासी ओमप्रकाश नायक से तलाशी के दौरान 3.91 मिलीग्राम अवैध मादक पदार्थ स्मैक बरामद किया। बरामद स्मैक को जब्त कर युवक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में जांच गंगाशहर थाना के उप निरीक्षक नगेन्द्रसिंह को सौंपी गई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement