Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: सेना के 2 जवानों ने किया सुसाइड

India-1stNews




बीकानेर में 18 घंटे में 2 जवानों ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार दोपहर 12:30 बजे BSF के हेड कॉन्स्टेबल बंशीलाल सारस्वत (41) ने घर के बेसमेंट में रस्सी का फंदा लगाकर जान दे दी। 15 साल की नौकरी के बाद कुछ महीने पहले ही उन्हें गृह जिले में पोस्टिंग मिली थी।

इससे पहले, बुधवार शाम 7 बजे महाजन फील्ड फायरिंग रेंज में तैनात सेना के जवान संतोष पंवार (30) निवासी नासिक (महाराष्ट्र) ने अपने कमरे में फंदा लगा लिया था। साथी जवानों ने काफी देर तक उनके कमरे का दरवाजा खटखटाया। कोई जवाब नहीं मिलने पर दरवाजा तोड़ा तो वह पंखे से लटके मिले। दोनों ही मामलों में पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है।

जयनारायण व्यास कॉलोनी थानाधिकारी सुरेंद्र पचार ने बताया- शिवबाड़ी में BSF जवान बंशीलाल सारस्वत के सुसाइड की सूचना मिली थी। उनका शव घर के बेसमेंट में पंखे से लटका था। बंशीलाल 15 साल से बीएसएफ में तैनात थे। वह हेड कॉन्स्टेबल के पद पर थे। मामले को लेकर बंशीलाल के छोटे भाई दामोदर ने बताया कि उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं थी। हमें कोई सुसाइड नोट नहीं मिला।

BSF रेंज के पास ही बनवाया था घर
बंशीलाल के भाई दामोदर ने बताया- BSF में 15 साल की नौकरी के दौरान बंशीलाल देश के अलग-अलग हिस्सों में रहे। कुछ महीने पहले ही उन्हें बीकानेर में स्थित रेंज मुख्यालय में पोस्टिंग मिली थी। इसी कारण बीएसएफ रेंज मुख्यालय से 1 किमी दूर स्थित शिवबाड़ी क्षेत्र में ही घर बना लिया था।

बच्चों की पढ़ाई बीकानेर में ही हो रही है। ऐसे में वह अपने गांव हेमेरा कम ही आते थे। सिर्फ खास मौके पर ही गांव आते थे।

जानकारी के अनुसार, बंशीलाल के सुसाइड का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। सुसाइड के वक्त उन्होंने शूज पहने हुए थे। खादी का मफलर पहना हुआ था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement