Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

एमजीएसयू : तीन दिवसीय यूथ फेस्टिवल आह्वान 2024 का समापन समारोह हुआ आयोजित

India-1stNews





बीकानेर@ महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय द्वारा 12, 13, 14 दिसंबर को आयोजित अंतर महाविद्यालयी यूथ फेस्टिवल आह्वान 2024 का समापन समारोह शनिवार को मीरा सभागार में कुलपति मनोज दीक्षित के अध्यक्षता में आयोजित हुआ।  समारोह के तहत विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। विशिष्ट अतिथियों के रूप में समाजसेवी मोडाराम मेघवाल, बिशनाराम सियाग, अरविंद जाजड़ा मंच पर उपस्थित रहे।  डीन स्टूडेंट्स वेलफेयर डॉ. मेघना शर्मा ने बताया कि पहले दिन स्पोर्टस गतिविधियां आयोजित हुई जिनमें साइक्लिंग, बैडमिंटन, टेबल टेनिस व शतरंज आदि गतिविधियां आयोजित हुईं तो वहीं दूसरे दिन सांस्कृतिक गतिविधियों के तहत एकल नृत्य, समूह नृत्य, गायन एवं फैशन वॉक प्रमुख रहीं।  तीसरे दिन साहित्यिक प्रतियोगिताओं के तहत ड्रामा, वाद विवाद, पोस्टर व रंगोली प्रतियोगिताओं का आयोन हुआ।  कुलपति आचार्य मनोज दीक्षित ने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि पाठ्येतर गतिविधियां विद्यार्थी के संपूर्ण व्यक्तित्व का विकास करने हेतु अत्यंत आवश्यक है और पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद व सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों को अपनी संस्कृति से भी जोड़ने का सेतु की तरह काम करती है । यूथ फेस्टिवल की आयोजक संस्था महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय के अलावा विश्व सनातन धर्म समिति, बीकानेर रही ।

सह अधिष्ठाता डॉ प्रभु दान चरण ने विद्यार्थियों को सफलतापूर्वक कार्यक्रम आयोजन हेतु मंच से धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों सहित अतिथि शिक्षक एवं विद्यार्थी में मुख्यतः श्रीकर मोहन जोशी एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562