Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: बाइक पर आए 2 बदमाशों ने चाकू की नोंक पर लूट की वारदात को दिया अंजाम

India-1stNews





बीकानेर@ जिले के नोखा पुलिस थाना क्षेत्र के हिम्मटसर गांव में अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। घटना सोमवार की रात करीब साढ़े आठ बजे गांव के बंशीलाल के घर पर हुई। जहां बाइक पर सवार होकर आए दो बदमाशों ने घर में घुसकर चाकू की नोक पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार लुटेरों ने घर में मौजूद महिला के गले पर चाकू रखकर कहा कि सोना के जेवरात व रुपए कहां रखे हुए है, इस पर महिला ने कहा कि उसे पता नहीं है। जानकारी के अनुसार महिला द्वारा कुछ नहीं बताने पर लुटेरों ने उस पर चाकू से वार किया। जिससे महिला की स्वेटर फट गई। इस घटना से महिला घबरा गई और रुपए पंलग में होना बताया। इस पर लुटेरों ने पलंग में रखे रुपए पर भरा थैला उठाकर वहां से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार थैले में करीब दो लाख चालीस हजार रुपए थे। वारदात के समय में घर में केवल महिलाएं ही थी। घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मौका-मुआयना किया और लुटेरों की तलाश में जुट गई।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement