Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

4200 नशीली गोलियों सहित चार आरोपी गिरफ्तार, दो बाइक जब्त

India-1stNews




जिले की अनूपगढ़ ओर पदमपुर थाना पुलिस ने रविवार को मोटरसाकिल पर नशीले कैप्सूल लेकर निकले चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इनके ये कैप्सूल बेचने के इरादे से इस इलाके में लाने की आशंका है। 



पदमपुर थाने के हैड कांस्टेबल मुकेश कुमार को रविवार को गश्त के दौरान पदमपुर इलाके में मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के पास दो हजार से ज्यादा नशीले कैप्सूल होने की सूचना मिाली थी। इस पर पुलिस टीम बताई गई लॉकेशन पर पहुंची तो मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखाई दिए।


आरोपियों का मोटरसाइकिल रोका तो वे घबरा गए। हुलिए और आरोपियों की घबराहट देखकर पुलिस का शक पुख्ता हो गया। दोनों आरोपियों से पूछताछ की तो आरोपी साजन उर्फ सोनू पुत्र फरसारम ने बताया कि वह पदमपुर थाना क्षेत्र के गांव नौ बीबी रत्तेवाला का रहने वाला है। अन्य आरोपी राहुल पुत्र राजेंद्र कुमार हनुमानगढ़ के डबली राठान का रहने वाला है। पुलिस उनके इस इलाके में नशीले कैप्सूल लाने के संबंध मं उनसे पूताछ कर रही है। नशीले कैप्सूल के मुख्य सप्लायर के बारे में पता करने का प्रयास किया जा रहा है।




इधर अनूपगढ़ पुलिस ने गश्त दौरान मुखबिर की सूचना पर कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधित नशीली गोलियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने यह कार्रवाई अनूपगढ़ के पुराने रावला बस स्टैंड पर की है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से मौके पर 1800 प्रेगाबलीन की प्रतिबंधित अवैध नशीली गोलियां बरामद की है और परिवहन में प्रयोग किए जाने वाले मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है। पुलिस दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर गहनता से पूछताछ शुरू कर दी है।
एएसआई राजेन्द्र कुमार ने बताया कि इस मामले में कमल अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 19 और नरेश कुमार अरोड़ा निवासी वार्ड नंबर 34 को गिरफ्तार किया गया है।

गश्त के दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि अनूपगढ़ के पुराना रावला बस स्टैंड पर दो व्यक्ति नशीली गोलियों की खरीद फरोख्त करने की फिराक में है। उन्होंने बताया कि मुखबिर से सूचना मिलने पर तुरंत प्रभाव से पुलिस टीम मौके पहुंची तो मुखबिर की सूचना के अनुसार दो व्यक्ति मोटरसाइकिल पर आते हुए दिखाई दिए।

जब उन्हें रोका गया तो वह पुलिस टीम को देखकर घबरा गए। पुलिस को शक होने पर जब उनकी तलाशी ली गई तो मोटरसाइकिल पर रखे प्लास्टिक के थैले में 1800 प्रेगाबालिन की नशीली अवैध गोलियां बरामद हुई। उन्होंने बताया कि मौके पर ही आरोपी नरेश कुमार (49) पुत्र आत्माराम अरोड़ा वार्ड नम्बर 34 और कमल अरोड़ा (26) पुत्र लेखराज अरोड़ा निवासी वार्ड नम्बर 19 अनूपगढ़ को गिरफ्तार कर लिया गया है और नशीली गोलियां तथा बाइक को भी जब्त कर लिया गया है।

एसएचओ अनिल कुमार ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में दोनों आरोपी ने बताया है कि वह अनूपगढ़ के ही एक युवक से इन नशीली गोलियों को खरीद कर लाए थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement