Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: अमावस्या स्नान के लिए कोलायत जा रही टैक्सी पलटी, एक महिला की मौत, चार घायल

India-1stNews





बीकानेर के कोलायत क्षेत्र में आज हुए एक हादसे में महिला की मौत हो गई वहीं चार लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार बीकानेर के विश्वकर्मा कॉलोनी निवासी महिला पार्वती कोलायत में अमावस्या स्नान के लिए गई थी जहां टैक्सी पलटने से महिला की मौत हो गई। टैक्सी पलटने के बाद स्थानीय लोगों ने घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार विश्वकर्मा गेट के पास रहने वाली हरिकिशन की पत्नी पार्वती तीन अन्य महिलाओं के साथ टैक्सी में कोलायत स्नान के लिये गई हुई थी। बताया जा रहा है कि इस हादसे में टैक्सी चालक के हाथ के फैक्चर हुआ है। जबकि मूलदेवी के चोट आई। जिनकी जांचे कर इलाज किया जा रहा है। वहीं प्रेमलता व मोनिका को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। 

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562