Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: घर में फांसी लगाकर युवक ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ शहर के व्यास कॉलोनी थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा सुसाइड करने का मामला सामने आया है। घटना व्यास कॉलोनी की है। जहां जयपुर रोड अशोक विहार निवासी 35 वर्षीय यशवंत सिंह पुत्र आनंद सिंह ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। शव को पीबीएम अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है, जहां रविवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसा मृतक ने सुसाइड नोट भी छोड़ा है, जिसमें लिखा है कि मैं कुछ काम नहीं कर पा रहा। मेरा घर भी चला गया। इसके अलावा मां पिता व दोनों बहनों से माफी मांगी। एटीएम के पिन भी लिखे। पुलिस के अनुसार मृतक के पिता सरकारी नौकरी से सेवानिवृत्त हैं, जिनका यशवंत सिंह इकलौता बेटा था। मृतक अविवाहित था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement