Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: घर से लापता नाबालिग नहर में कूदी, युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट में पिता ने करवाया मामला दर्ज

India-1stNews



जिले के छत्तरगढ़ थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के पिता ने युवक के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया और उधर स्वयं लड़की ने इंदिरा गांधी नहर में छलांग लगा दी। एसडीआरएफ की टीम लड़की की तलाश की जा रही है।

दरअसल, ये नाबालिग लड़की रविवार से घर से लापता है। उसके पिता ने रविवार को ही छत्तरगढ़ थाने में एक युवक के खिलाफ नामजद एफआईआर पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज कराई थी। आरोप है कि युवक उससे फोन पर बात करता था। लड़की के घर पर नहीं होने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। उसके कपड़े, चप्पल, दुप्पटा और हाथ का कड़ा नहर के पास मिले हैं। आरडी 575 के पास ये सामान मिलने के बाद से पुलिस यहीं पर तलाश करवा रही है। एसडीआरएफ की टीम उसे ढूंढने में लगी हुई है। छत्तरगढ़-सत्तासर मार्ग पर भी लड़की की तलाश की जा रही है।

उधर, नाबालिग के पिता ने जिस युवक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है, उसकी भी तलाश की जा रही है। छतरगढ़ थानाधिकारी भजनलाल स्वयं उसकी तलाश में जुटे हुए हैं। एक तरफ जहां नहर में लड़की को तलाशने के लिए एसडीआरएफ की टीम पानी में उतर चुकी है, वहीं युवक की गिरफ्तारी के लिए गांव व ढाणी में दबिश दी जा रही है। अब तक दोनों की तलाश पूरी नहीं हुई है।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562