Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings
Advertisement
Advertisement

बीकानेर: नशे की लत को पूरा करने के लिए बंद दुकानों पर करते थे हाथ साफ, दो गिरफ्तार

India-1stNews




बीकानेर@ डुप्लेक्स कॉलोनी की एक दुकान के गल्ले से 47 हजार रुपए चोरी हो गए। घटना शनिवार शाम की है। डुप्लेक्स कॉलोनी स्थित जतिन सरस शॉप एंड जनरल स्टोर के गल्ले से किसी ने 47 हजार रुपए चुरा लिए। दुकान मालिक ने जयनारायण व्यास कॉलोनी थाने रिपोर्ट लिखवाई। पुलिस ने क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर युवकों की तलाश शुरू कर दी।

सात घंटे की मशक्कत के बाद रानी बाजार औद्योगिक क्षेत्र में रोड नंबर आठ निवासी अर्जुन जाट व अंबेडकर कॉलोनी के गली नंबर छह में रहने वाले जितेंद्र सिंह को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी चरस, गांजे का नशा करते हैं।

नशा खरीदने के लिए ही दोनों ने गल्ला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। वारदात के बाद दोनों नागणेची माता मंदिर के पास स्थित झुग्गी झोपड़ियों में छिपे थे। पुलिस ने दोनों को धर दबोचा। कार्रवाई करने वाली टीम में एसएचआे सुरेंद्र पचार के साथ हेड कांस्टेबल सुरेंद्र, हेड कांस्टेबल रोहिताश भारी, हेड कांस्टेबल विजय सिंह, कांस्टेबल अशोक व कांस्टेबल पुखराज शामिल थे।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562