Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: डेंगू का कहर बरपा महिला कांस्टेबल पर, इलाज के बाद बिगड़ी तबियत, मौत

India-1stNews

 



बीकानेर पुलिस की महिला कॉन्स्टेबल 25 वर्षीय सीता सिद्ध की मौत हो गई है। मौत का कारण डेंगू बताया जा रहा है। वह पिछले 15-20 दिनों से बीमार थीं। पहले उन्हें जयपुर ले जाया गया था। जहां से डिस्चार्ज होकर बीकानेर लौट आईं। फिर तबीयत बिगड़ने पर पीबीएम अस्पताल में भर्ती करवाया गया जहां उनकी मौत हो गई। 

सीता 2021 बैच की थी। फिलहाल वे लाइन पुलिस में थीं, उससे पहले वह पूगल थाने में तैनात रहीं। जामसर थाना क्षेत्र के बंबलू की निवासी सीता अविवाहित थीं। उनका अंतिम संस्कार रविवार सुबह उनके गांव बंबलू में किया गया। इस दौरान जामसर पुलिस भी मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement