Mobile Logo Settings

Mobile Logo Settings

बीकानेर: फांसी का फंदा लगाकर व्यक्ति ने की आत्महत्या

India-1stNews




बीकानेर@ जिले के जसरासर पुलिस थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नोखा बागड़ी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया। मृतक की पहचान मैनसर गांव निवासी मदन सिंह (40) पुत्र नथूसिंह के रूप में हुई। जिसने घर से करीब तीन किलोमीटर दूर एक खेत में खेजड़ी के पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस शव का पोस्टमार्टम करवा रही है। पुलिस के अनुसार परिजनों ने बताया कि मृतक पिछले लंबे समय से मानसिक रूप से बीमार था।

Post a Comment

0 Comments

📰 India First News — विज्ञापन एवं न्यूज़ देने के लिए संपर्क करें: 8562008562
Advertisement
Advertisement